सरकारी नौकरी: ESIC ने निकाली 225 पदों पर भर्ती, अच्छा वेतन, 17 फरवरी तक करें आवेदन

ईएसआईसी ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एमबीबीएस डिग्री वाले उम्मीदवारों के यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
ESIC Recruitment 2026

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती (ESIC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 फरवरी 2026 तक ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं दूरस्थ लोगों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख  24 फरवरी 2026 है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://esic.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 225 हैं। जनरल के लिए 63, ईडब्ल्यूएस के लिए 22, ओबीसी के लिए 33, एसटी के लिए 43 और एससी के लिए 64 पद रिजर्व किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 62 पर खाली हैं। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन ईएसआईसी ने जारी कर दिया है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।  जिसे पढ़ने के बाद फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार स्पीड पोस्ट के जरिए “जॉइंट डायरेक्टर (भर्ती), ईएसआई कॉरपोरेशन, पंचदीप भवन, सीआईजी मार्ग, नई दिल्ली 110002” पर अच्छे से भरे गए आवेदन पत्र को हस्ताक्षर के साथ भेज सकते हैं। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों की स्व- प्रमाणिक फोटोकॉपी अटैच करना भी जरूरी होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा रोटेटिंग इंटर्नशिप का पूरा करना भी अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा 1 अगस्त 2024 तक अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के तहत एससी/एसटी/ओबीसी/PwD/एक्स सर्विसमैन को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

ईएसआईसी बीमा चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2024 (CMSE 2024) के परिणाम के जरिए होगा। जिसका आयोजन लोक संघ सेवा आयोग यूपीएससी द्वारा किया जाता है। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले 17 फरवरी 2026 तक यूपीएससी के प्रतिभा सेतु पोर्टल पर एसएमएससी 2024 का डेटा चेक कर सकते हैं। जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल होगा। केवल उन्हें ही फॉर्म भरने की अनुमति होगी।

उम्मीदवारों को निर्धारण घोषणा प्रारूप में लिखित सहमति प्रदान करनी होगी। ताकि यूपीएससी उनके एसएमएससी 2024 अंक ईएसआईसी के साथ साझा कर सके। प्रतिभा सेतु पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर आवेदन और चयन प्रक्रिया के लिए पात्र उम्मीदवारों से संपर्क ईएसआईसी संपर्क करेगा। ईमेल आईडी पर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा।

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य कई भत्ते का लाभ भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews