कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने निकाली बंपर भर्ती, यहां जानें चयन प्रक्रिया और शुल्क

DSSSB

ESIC Recruitment: कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in के जरिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक बंपर पदों पर भर्ती की जाने वाली है और आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त हो जाएगी इसलिए जल्दी से जल्दी आवेदन करना चाहिए।

इन पदों पर भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से निकल गई इस भर्ती में 1038 पैरामेडिकल स्टाफ का चयन किया जाने वाला है। यह भर्ती अलग-अलग राज्यों के लिए की जाएगी और उम्मीदवारों को उसी के मुताबिक पोस्टिंग दी जाएगी।

योग्यता

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद के मुताबिक योग्यता भी अलग-अलग है। अगर उम्मीदवार ईसीजी टेक्नीशियन पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उनका साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही ईसीजी का दो वर्षीय डिप्लोमा भी आवश्यक है। वहीं जो उम्मीदवार रेडियोग्राफी पद पर भर्ती चाहते हैं उन्हें साइंस विषय से 12वीं पास होने के अलावा रेडियोग्राफी ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा जमा करना होगा। जितने भी पद है सबकी अलग-अलग योग्यता है जो नोटिफिकेशन में दी गई है।

अंतिम तिथि

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें जल्द से जल्द अप्लाई करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर रखी गई है।

आवेदन शुल्क

आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपए है जबकि आरक्षित वर्ग से 250 रुपए फीस ली जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा, उसके बाद कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं में अव्वल रहने वाले उम्मीदवार को अप्लाई किए गए पद पर राज्य के हिसाब से नियुक्त किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews