Exam Calendar 2025: सितंबर में होगी UPSC NDA, सीए फाइनल समेत 13 बड़ी परीक्षाएं, नोट कर लें तारीख

सितंबर में कई परीक्षाएं आयोजित होगी। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश राज्य सेवा और बीपीएससी सीसीई भी शामिल है। तीन बैंकिंग एग्जाम भी होंगे। आइए जानें किस दिन कौन-सी परीक्षा होने वाली है?
Exam calendar september 2025

अभ्यर्थियों के लिए सितंबर का महीना महत्वपूर्ण होने वाला है। कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित होने वाली है। इस लिस्ट में एसएससी, यूपीएससी और बीपीएससी एग्जाम भी शामिल भी शामिल हैं। जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा 9 सितंबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को जरूरी डेट्स की जानकारी होनी चाहिए।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक सितंबर में 3 परीक्षाएं आयोजित होंगी।  8 सितंबर से एसएससी सीएचएस टियर-1 और 20 सितंबर से एसएससी एमटीएस परीक्षा शुरू हो सकती है। इसके अलावा कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल री-एग्जाम भी सितंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित हो सकता है। तारीख घोषित नहीं हुई है।

आईसीएआई की परीक्षाएं (Exam Calendar 2025)

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया ने फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा की तारीख है घोषित कर दी है। एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुके हैं। सीए फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर को आयोजित होगी। ग्रुप-2 परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित होने वाली है। इंटरमीडिएट एग्जाम ग्रुप-1 का आयोजन 4, 7 और 9 सितंबर को होगा। ग्रुप-2  11, 13 और 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन पेपर एक और पेपर दो परीक्षा 16 और 18 सितंबर को आयोजित होने वाली है। पेपर 3 और 4 परीक्षा का आयोजन 20 और 22 सितंबर को किया जाएगा।

यूपीएससी एनडीए परीक्षा 

यूपीएससी एनडीए परीक्षा 14 सितंबर को दो शिफ्टों में आयोजित होगी। सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे पहली शिफ्ट चलेगी। इस दौरान गणित का पेपर होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी। 406 पदों पर भर्ती होगी।

कब होगी कौन-सी परीक्षा?

  • आईसीएआई सीए फाइनल- 3 से लेकर 14 सितंबर
  • सीए इंटरमीडिएट- 4 सितंबर से लेकर 15 सितंबर
  • सीए फाउंडेशन- 16 से लेकर 22 सितंबर
  • एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स- 20, 21, 27 और 28 सितंबर
  • एमपीपीएससी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा- 28 सितंब
  •  यूपीएससी एनडीए एनए-2- 14 सितंबर
  • बीपीएससी 71वीं सीसीई- 14 सितंबर
  • एसएससी सीएचएसएल- 8 से 18 सितंबर
  • एसएससी एमटीएस- 20-24 सितंबर
  • आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रिलिम्स- 6 और 7 सितंबर
  • आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और 3 और ऑफिसर स्केल (मेंस)- 13 सितंबर
  • UPSSSC PET परीक्षा- 6 सितंबर
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम- 13 से 14 सितंबर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews