10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, India Post ने जीडीएस पदों पर निकाली बंपर भर्ती

India Post GDS Recruitment

India Post GDS Recruitment: भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक के 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा के किया जाएगा। खास बात यह है कि दसवीं पास अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 3 जुलाई से शुरू हुई आवेदन की यह प्रक्रिया 23 अगस्त तक चलने वाली है। इसके बाद 24 से 26 अगस्त तक संशोधन किया जा सकेगा।

भर्ती की जानकारी

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन दसवीं की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के पद निकाले गए हैं।

आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए इच्छुक सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी तथा महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन का भुगतान किया जा सकता है।

आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष तक की होनी चाहिए। 23 अगस्त 2023 को आधार मानकर आयु की गणना निकाली जाएगी। ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

ये कर सकते हैं आवेदन

जीडीएस की इस भर्ती के लिए दसवीं पास क्वालिफिकेशन रखी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा का ज्ञान होने के साथ कंप्यूटर को साइकिल चलाना भी आनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस

अभ्यार्थियों को दसवीं में मिले अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम होगा। डॉक्यूमेंट वेरीफाई हो जाने के बाद मेडिकल टेस्ट होगा और फिर फाइनल रिजल्ट आएगा।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास दसवीं की मार्कशीट, मूलनिवासी का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews