FCI Recruitment 2022 : यहां 5 हजार पदों से ज्यादा पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू हो रही प्रक्रिया

FCI Recruitment 2022 : यहां 5 हजार पदों से ज्यादा पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू हो रही प्रक्रिया

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय खाद्य निगम यानि FCI बड़े स्तर पर भर्ती करने जा रही है। एफसीआई ने 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्लानिंग की है।  भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है, 06 सितम्बर 2022 से आवेदन लेने की शुरुआत की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक FCI ने असिस्टेंट ग्रेड 3 (AG-III), जूनियर इंजीनियर (JE), टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (स्टेनो ग्रेड) के पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं। इच्छुक FCI की ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह भर्तियां नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ-ईस्ट जोन के खाली पदों को भरने के लिए हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें 

आवेदन पत्र भेजने की शुरूआती तारीख – 06 सितम्बर 2022
आवेदन पर भेजने की अंतिम तारीख – 05 अक्टूबर 2022

आवेदन शुल्क 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं को आवेदन शुल्क से नियमानुसार छूट है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान के माध्यम से किया जा सकेगा।

ये है वेतनमान  

जूनियर इंजीनियर – 34,000 – 1,03,400 रुपये
स्टेनोग्राफर ग्रेड II – 30,500 – 88,100 रुपये
असिस्टेंट ग्रेड III – 28,200 – 79,200 रुपये

आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं 

जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास सम्बंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए , स्टेनो के लिए आवेदक के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ साथ 40 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी टाइपिंग और 80 शब्द प्रति मिनट शार्ट हैण्ड स्पीड होनी चाहिए। असिस्टेंट पद के आवेदक के पास पद (विभाग) के हिसाब से ग्रेजुएशन के साथ अलग अलग योग्यता नोटिफिकेशन में दी गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews