GATE 2026 पर बड़ी अपडेट: रजिस्ट्रेशन की तारीख बदली, इनफॉर्मेशन ब्रोशर भी जारी

गेट 2026 के लिए इनफॉर्मेशन ब्रोशर जारी हो चुका है। 25 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं होगा। एप्लीकेशन प्रोसेस स्थगित किया गया है। आइए जानें कब उम्मीदवार पंजीकरण कर पाएंगे?
gate 2026 update

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आईआईटी गुवाहाटी ने रजिस्ट्रेशन के तारीखों में बदलाव किया है। अब आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त को शुरू नहीं होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://gate2026.iitg.ac.in/ पर जाकर 28 अगस्त से पंजीकरण कर पाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर नहीं बल्कि 28 सितंबर है। लेट फीस के साथ उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा और परिणाम घोषणा के तारीख को में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

एग्जाम सिटी की घोषणा भी कर दी गई है। उम्मीदवार आवेदन के दौरान तीन शहरों का विकल्प चुन सकते हैं। इस साल कोई भी इंटरनेशनल सेंटर नहीं बनाया गया है। भारत के बाहर परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। बाहरी देशों के उम्मीदवारों को भारत के ही एग्जाम सिटी चुनना होगा।

महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है। 500 रुपये लेट फीस है।

इनफॉर्मेशन ब्रोशर भी जारी

गेट 2026 के लिए इनफॉरमेशन बुलेटिन भी एक्टिव हो चुका है। जिसमें परीक्षा की तारीख, प्लीकेशन फीस, मार्किंग स्कीम और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। कुल 30 टेस्ट पेपर्स शामिल होंगे। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑन स्क्रीन वर्चुअल कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। दो सेक्शन में एग्जाम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जनरल एप्टीट्यूड और उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय शामिल है। बहुविकल्पीय प्रश्न, मल्टीपल सिलेक्ट प्रश्न और न्यूमेरिकल आंसर टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल एप्टीट्यूड के 10 और विषय से संबंधित 55 प्रश्न यानी कुल 65 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक या दो अंक का होगा। किसी प्रकार के नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं होगा।

कब आएगा एडमिट कार्ड?

परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी किया जाएगा। स्कोर कार्ड 27 मार्च से लेकर 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध होंगे। लेट फीस के साथ1 जून से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले GOAPS पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर एप्लीकेशन पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
  • महत्वपूर्ण दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews