SSC Stenographer 2026: 700 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

SSC Stenographer Vacancy 2026: स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जुलाई से अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2026 के लिए 713 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से जारी है और अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन सुधार विंडो 20 मई से 21 मई 2026 तक खुलेगी। ​कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित की जा सकती है। बता दें कि यह भर्ती अभियान भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों में पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

SSC Stenographer Recruitment 2026 (Grade C & D)

कुल पद: 713

आयु सीमा: ग्रेड सी के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और ग्रेड डी के लिए 18 से 27 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणियों जैसे SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। एक्स सर्विसमैन और युद्ध में हताहत कर्मी आदि को अतिरिक्त छुट देने के नियम भी लागू हैं।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। स्टेनोग्राफी स्किल होना भी आवश्यक है, क्योंकि आगे स्किल टेस्ट लिया जाएगा। ग्रुप सी के लिए हिंदी में 45 मिनट व इंग्लिश में 40 मिनट और ग्रुप डी के लिए हिंदी में 65 मिनट व इंग्लिश में 50 मिनट ट्रांसक्रिप्शन चाहिए।

आवेदन शुल्क: रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

सैलरी: ग्रुप सी के लिए 9,300-34,8400 और ग्रुप डी के लिए 5,200-20,200) तक वेतन निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: ​​चयन मुख्य रूप से दो चरणों में होगा।

  • ​कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): इसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • ​स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट: जो उम्मीदवार CBT पास करेंगे, उन्हें स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें 10 मिनट का डिक्टेशन दिया जाएगा।लपरीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

SSC Stenographer Vacancy: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, SSC Stenographer Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • मांगा गया विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स के साथ – साथ फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews