​पटना हाईकोर्ट में निकली है 170 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 40 हजार तक सैलरी, 18 मार्च से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों का प्रदर्शन उनकी योग्यता के अनुसार आंका जाएगा।
High Court Recruitment

Patna High court Job : पटना हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पटना हाईकोर्ट ने ग्रुप सी के 171 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, जिसमें 8वीं से लेकर 12वीं तक के युवाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है फीस सबमिट करने की लास्ट डेट 20 मार्च, 2025 होगी।

Patna High Court Recruitment

कुल पद: 171

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की एज 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं से लेकर 12वीं पास होना चाहिए.

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 700 रुपये देने होंगे. जबकि, एससी, एसटी और OH उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों का प्रदर्शन उनकी योग्यता के अनुसार आंका जाएगा। सभी उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं।

सैलरी: चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 14,800 से 40,300 रुपए मंथली सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • रेगुलर मजदूर रिक्रूटमेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए “ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  • “रजिस्टर्ड” पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉग इन करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका एक प्रिंट आउट लेकर रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews