इंडियन ऑयल में नौकरी का सुनहरा मौका, लिखित परीक्षा के आधार पर चयन, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

इंडियन ऑयल में नौकरी का सुनहरा मौका, लिखित परीक्षा के आधार पर चयन, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) में भर्ती निकली है। जिन युवाओं को नौकरी की तलाश हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक 39 जूनियर ऑपरेटर के पदों भर्ती होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last date to apply) 29 जुलाई 2022 है। 21 अगस्त 2022 को लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें की यह सारे पद तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी क्षेत्र में नियुक्ति होगी।

यह भी पढ़े… Xiaomi 12 Lite 5G धुआंधार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, खरीदने से पहले जान लें स्मार्टफोन से जुड़ी ये बातें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का बारहवीं पास होना अनिवार्य होगा। जनरल के लिए 45% अंक, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40% अंक की जरूरत होगी। हालांकि आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। तेलंगाना में रिक्त पदों की संख्या 5, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 28 और कर्नाटक में 6 हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews