10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, India Post ने 30 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती

india post vacancy

India Post Vacancy: भारतीय डाक विभाग ने 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट पोस्ट मास्टर, डाक सेवक और ग्रामीण डाक सेवक के पद पर निकाली गई इस भर्ती के लिए दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 रखी गई है।

योग्यता

कुल 30041 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 3 योग्यताओं में निपुण होना जरूरी है। सबसे पहले उन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की हो। दूसरा उन्हें स्थानीय भाषा का ज्ञान हो। राज्य की भाषा उन्हें पढ़नी लिखनी और बोलनी आना चाहिए।

उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना जरूरी है। इसी के साथ दसवीं में मैथ्स और इंग्लिश विषय शामिल होना चाहिए। उम्मीदवारों को साइकिल चलाना आना अनिवार्य है। सभी पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा किसी भी तरीके से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

आयु सीमा और अंतिम तिथि

इंडिया पोस्ट के इन सभी आवेदनों के लिए अंतिम तिथि 23 अगस्त रखी गई है और 26 अगस्त तक इनमें संशोधन किया जा सकेगा। आवेदन करने वाली उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष की होनी चाहिए, कैटेगरी के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को भारतीय डाक की ऑनलाइन वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां दी गई भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पर्सनल डिटेल डालने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • दिए गए फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक प्रति निकाल कर अपने पास रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews