10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, CRPF भर्ती के नोटिफिकेशन पर अपडेट

महिला आरपीएफ कर्मी रखेगी अब मिर्च स्प्रे कैन

CRPF Constable Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीआरपीएफ में जनरल ड्यूटी के लिए ग्रुप सी कांस्टेबल भर्ती की जाने वाली है। ये भर्तियां लगभग 1.30 लाख पदों पर निकाली जाने वाली है, जिसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। नोटिफिकेशन आने के बाद इच्छुक उम्मीदवार rect.crpf.gov.in और sc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन दे जमा कर सकते हैं।

लंबे समय से आयोग की तरफ से 1.30 सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती की जानकारी सामने आ रही गई। जिसके चलते इच्छुक उम्मीदवारों को लंबे समय से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है।

खबरों के मुताबिक आयोग अगस्त में इस भर्ती का नोटिफिकेशन निकाल सकता है। हालांकि, नोटिफिकेशन को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी किसी भी माध्यम से सामने नहीं आई है। आज हम आपको इस भर्ती से संबधित योग्यता, आयु, सैलरी और आवेदन की प्रक्रिया बताते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं है। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा पास करने वाले युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती में छूट दी जाएगी।

सैलरी

इस भर्ती के चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 वेतन मैट्रिक्स के आधार पर सैलरी दी जाएगी। इन अभ्यर्थियों को 21700 से 69100 के बीच वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद भर्ती के लिंक पर क्लिक करें और अपनी पर्सनल डिटेल डालकर सबमिट कर दें।
  • दिया गया सीआरपीएफ का फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और भविष्य के लिए फॉर्म की प्रति अपने पास अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews