Police Recruitment : पुलिस कांस्टेबल के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 17 मई से पहले करें आवेदन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही राजस्थान 12वीं लेवल CET परीक्षा में भी उत्तीर्ण होना चाहिए।
Police Bharti

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पुलिस भर्ती विभाग ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 9617 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2025 है।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Rajasthan Police Constable Bharti

कुल पद: 9617

आयु सीमा: अभ्यर्थियों की जन्मतिथि की न्यूनतम तारीख 1 जनवरी 2008 और अधिकतम पुरुषों के लिए 2 जनवरी 1999, महिलाओं के लए 2 जनवरी 1994 होनी चाहिए। वहीं अन्य सभी पदों पर 1 जनवरी 2008 न्यूनतम जन्मतिथि और अधिकतम जन्मतिथि पुरुषों के लिए 2 जनवरी 2002, महिलाओं के लिए 2 जनवरी 1997 होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। 12वीं लेवल CET परीक्षा में भी उत्तीर्ण होना चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 600 रुपये और एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, फिजिकल, स्किल टेस्ट,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि चरणों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण बातें

  • सामान्य क्षेत्र के पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए।
  • पुरुष अभ्यर्थियों की सीना 81 सेमी और फूलने के बाद 86 सेमी होना चाहिए।
  • पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 5 केमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 केमी दौड़ना होगा।
  • महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 47.5 केजी होना चाहिए।

ऐसे करना होगा अप्लाई

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन recruitment2.rajasthan.gov.in पर आवेदन करना होगा। sso. rajasthan.gov.in से लॉगिन कर भी अप्लाई कर सकते हैं।

https://police.rajasthan.gov.in/uploads/1361_b63d1a935d.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews