बिना किसी परीक्षा के पुलिस बल में भर्ती का सुनहरा मौका, 300 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

police recruitment

Police Recruitment: पुलिस विभाग में सेवा करने का सपना देखने वाले युवा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एसआई और इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। सबसे खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी होगी। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हैं, उनकी भर्ती इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।

कितने पदों पर भर्ती

असम में ये भर्ती कुल 332 पदों पर निकाली गई है। जिनमें 70 हेड कांस्टेबल, 60 सब इंस्पेक्टर, 200 हेड कांस्टेबल और 2 इंस्पेक्टर के पद भरे जाने हैं।

कब से होंगे आवेदन

भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in के जरिए अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करने होंगे। 1 सितंबर से शुरु होने वाली ये आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2023 तक चलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अलग अलग पदों के लिए अलग अलग शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता होगी। जो लोग पूर्व में सेना में हवलदार या सिपाही रह चुके हैं, वो कांस्टेबल पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उमेदार इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह सेना से सूबेदार या नायक सूबेदार के पद से रिटायर्ड होने चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवार की आयु की अधिकतम सीमा 50 वर्ष रखी गई है।

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी होगी। सीधा इंटरव्यू के माध्यम से इन पदों के लिए चयन किया जाएगा। जो लोग विशेष बल, सैन्य भर्ती, विशेष कौशल और प्रशिक्षण बैकग्राउंड के अभ्यर्थी हैं और उनकी आयु 45 वर्ष से कम हैं, इस भर्ती के पहले चुने जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews