ITBP भर्ती के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर, 400 से ज्यादा पदों पर रिक्तियां

ITBP

ITBP Recruitment: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने ग्रुप ‘सी’ के कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त तक कर दी गई है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वह recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आयु सीमा

भारत तिब्बत पुलिस बल द्वारा कुल 458 कांस्टेबल ड्राइवर की रिक्तियां निकाली गई है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनारक्षित उम्मीदवारों को आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

योग्यता

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इन लोगों के पास वैध भारी वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस होना अति आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

आइटीबीपी कांस्टेबल पद की भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को 100 रुपए भुगतान करना होगा। यह राशि अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए रखी गई है। एससी, एसटी और सैनिकों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं भरना होगा।

चयन प्रक्रिया

आइटीबीपी की रिक्रूटमेंट को 6 चरणों की चयन प्रक्रिया से पूरा किया जाएगा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण, रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल एग्जाम शामिल है।

ऐसे करें आवेदन

  •  भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन की लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी सभी जानकारी डालने के बाद लॉगिन करें और भर्ती के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews