PNB में नौकरी करने का अच्छा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें डिटेल

PNB में नौकरी करने का अच्छा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के बड़े बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB, Punjab National Bank) युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB Recruitment 2022) ने अधिकारी और मैनेजर की पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं, आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त है।

पंजाब नेशनल बैंक ने 103 अलग अलग पदों के नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बैंक में नौकरी करने के इच्छुक युवा उम्मीदवार इन पदों के बारे में जानने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर विजिट कर डिटेल जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें – MP के इन पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, देखें लिस्ट

ये हैं पदों का विवरण 

कुल पदों की संख्या – 103

अधिकारी (अग्नि सुरक्षा ) – 23 पद

मैनेजर (सुरक्षा) – 80 पद

आयुसीमा 

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 35 वर्ष के बीच में होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – Shehdol Lokayukt Action : लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, अकाउंटेंट को 5000 रूपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोचा, कार्रवाई जारी

आवेदन शुल्क 

आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ 1003/- रुपये शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 59/- रुपये है।

चयन प्रक्रिया 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।  प्रश्नपत्र में 2-2 अंकों के 50 प्रश्न होंगे।  प्रश्नपत्र को 1 घंटे में हल करना होगा।  लिखित परीक्षा में सिलेक्ट उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जायेगा और फिर उसके आधार पर मैरिट लिस्ट बनेगी।

ये भी पढ़ें – PM Kisan: किसानों के लिए ताजा अपडेट, फिर मिलेगी ये सुविधा, इस दिन खाते में आएंगे 12वीं किस्त के 2000

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews