सरकारी नौकरी 2021 : इन पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख, ऐसे करें अप्लाई

government job 2021

करियर, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप सरकारी नौकरी(Government Job) की तलाश में है तो ये खबर आपके काम की है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यूजीसी (UGC) की वेबसाइट ugc.ac.in पर जाकर ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया विज्ञापन जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 जनवरी 2021 तक एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… सरकारी नौकरी: MPPEB के 250 पदों पर निकली वैकेंसी को लेकर बड़ी खबर, देखे यहां

भर्ती विज्ञापन के मुताबिक इंटरनेशनल कोऑपरेशन (International Cooperation) में कंसल्टेंट के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ugc.ac.in पर ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2021 है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से पॉलिटिकल साइंस / इंटरनेशनल रिलेशंस में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण की हो। साथ ही, सम्बन्धित विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण हों। इन पदों के लिए आयु सीमा से सम्बन्धित कोई बाध्यता नहीं रखी गयी है।

वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 75 हजार से 1 लाख रुपये प्रतिमाह तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

चयन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा इंटरनेशनल कोऑपरेशन में कंसल्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सम्बन्धित समिति की प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सभी तरह से https://www.ugc.ac.in/jobs/ पर ऑनलाइन मोड से कर सकते हैं।

आवेदन की आखरी तारीख

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जनवरी 2021

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews