Government Job: महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, कुल वैकेंसी 3127, जाने पात्रता और चयन प्रक्रिया  

Rites

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Government Job 2022:- हाल ही में गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में भर्ती (GPSSB Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी हुए हैं, जिसके मुताबिक 3127 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। नौकरी का यह अवसर महिलाओं के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू होकर 10 मई 2022 तक जारी रहेगी। आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 41 साल है। बता दें की कुल वैकेंसी की संख्या 3127 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास नर्सींग क्षेत्र में ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवार को 100 रुपए आवेदन शुल्क और 12 रुपए पोस्टल चार्ज का भुगतान करना होगा, तो वहीं आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार के आवेदन शुल्क भरने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़े …. ONGC Recruitment 2022: 3600 से अधिक पद पर वैकेंसी, 15 मई तक करें आवेदन, जाने पात्रता और नियम

परीक्षा का पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में ऑप्शनल प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 1 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में जनरल अवेर्नेस, जनरल नॉलेज, गुजराती लैंग्वेज, ग्रामर, इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पास करने पर ही नियुक्ति की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews