Government Job : भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का मिल रहा सुनहरा अवसर, 10वीं पास भी ऐसे करें आवेदन, पढ़ें यह खबर

Government Job : इंडियन रेलवेज़ ने एक सुनहरा अवसर दिया है। दरअसल इंडियन रेलवेज़ ने 10वीं पास को भी एक प्रतिष्ठित नौकरी पाने का मौका दिया है। चलिए इस खबर में हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
Government Job : भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का मिल रहा सुनहरा अवसर, 10वीं पास भी ऐसे करें आवेदन, पढ़ें यह खबर

Government Job : अगर आप भारतीय रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। दरअसल इंडियन रेलवेज़ इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने 1010 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती खोल दी है इसके लिए ICF ने ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। वहीं योग्य उम्मीदवार ICF चेन्नई के रिक्रूटमेंट पोर्टल pb.icf.gov.in पर जाकर इसके लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जून 2024 है।

जानें इसकी पूरी डिटेल:

दरअसल ICF ने दो कैटेगरी में ट्रेड अप्रेंटिस की भर्तियां निकाली हैं: फ्रेशर्स और एक्स आईटीआई। जिसमें फ्रेशर्स की बात करें तो इसमें 330 वैकेंसी हैं, जिनमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10वीं में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा, 12वीं में साइंस/मैथ्स विषय पढ़ा होना भी अनिवार्य है।

वहीं, आईटीआई कैटेगरी की बात की जाए तो इसमें कुल 680 वैकेंसी निकली गई हैं, जिनमें एलिजिबिलिटी देखि जाए तो कैंडिडेट्स को हाईस्कूल 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आवेदन की प्रक्रिया

जानकारी दे दें कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ICF के आधिकारिक पोर्टल pb.icf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जून 2024 है, इसलिए समय रहते अपना आवेदन जरूर जमा करें। आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यताओं, अनुभव और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

स्टाइपेंड की जानकारी:

वहीं आपको बता दें कि ICF द्वारा चुने गए अप्रेंटिस को प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा। फ्रेशर्स- स्कूल पास आउट (10वीं क्लास) के लिए 6000 रुपये प्रति माह, फ्रेशर्स- स्कूल पास आउट (12वीं क्लास) के लिए 7000 रुपये प्रति माह, और एक्स आईटीआई- नेशनल या स्टेट सर्टिफिकेट होल्डर के लिए 7000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews