Government Job : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर, 3500 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती, जानिए इसके लिए योग्यता और आवदेन शुल्क, पढ़ें यह खबर

Government Job : यदि आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की जुगाड़ में हैं तो आप भारतीय एविएशन सर्विसेज (BAS) के लिए आवेदन कर सकते हैं। चलिए आज इस खबर में जानते हैं इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।
sarkari naukari 2026

Government Job : भारतीय एविएशन सर्विसेज (BAS) ने 3500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और जिन्होंने 10वीं या 12वीं कक्षा पास की है। आपको जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और अंतिम तारीख नजदीक है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

दरअसल इसमें आवेदन करने की अंतिम तारिख 30 जून हैं। यह भर्ती 3500 से अधिक पदों पर होगी। ऐसे में यदि आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की जुगाड़ में हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चलिए आज इस खबर में जानते हैं इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले एक बार यहां महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर जरूर डालें:

आवेदन की शुरुआत: 1 अप्रैल 2024 को हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2024 को समाप्त हो जाएगी।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जून 2024

इस भर्ती अभियान के तहत BAS कुल 3508 पदों पर भर्ती करेगा। पदों का विवरण इस प्रकार है:

कस्टमर सर्विस एजेंट: 2653 पद
लोडर या हाउसकीपिंग: 855 पद

जानें इसके लिए क्या योग्यता होना चाहिए:

कस्टमर सर्विस एजेंट पद के लिए: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
हाउसकीपिंग पद के लिए: उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है।

इन पदों पर चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:

लिखित परीक्षा: यह परीक्षा ऑफलाइन या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) किसी भी मोड में आयोजित की जा सकती है। हालांकि परीक्षा की तारीख और मोड की जानकारी बाद में दी जाएगी।

इंटरव्यू: वहीं आपको बता दें कि लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू पास करने के बाद ही ज्वॉइनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

परीक्षा की तारीख:

दरअसल बीएएस की इन भर्तियों के लिए परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है। जबकि परीक्षा का पैटर्न ऑब्जेक्टिव टाइप होने वाला है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। इसके साथ ही परीक्षा की अवधि 90 मिनट या डेढ़ घंटा होगी।

आवेदन शुल्क:

कस्टमर सर्विस एजेंट पद: ₹380 प्लस जीएसटी
लोडर या हाउसकीपिंग पद: ₹340 प्लस जीएसटी
यह शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान है।

वेतन:

कस्टमर सर्विस एजेंट: ₹13000 से ₹30000 प्रति माह
लोडर एवं हाउसकीपिंग: ₹12000 से ₹22000 प्रति माह
वेतनमान इंटरव्यू के समय तय होगा।

आयु सीमा:

कस्टमर सर्विस एजेंट पद: 18 से 28 वर्ष
लोडर या हाउसकीपिंग पद: 18 से 35 वर्ष
आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews