Government Job: सेंट्रल रेलवे में निकली 1303 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

ntpc recruitment

Government Job: सेंट्रल रेलवे में 1303 पर भर्ती (Central Railway Recruitment) निकली है। इस संबंध में रेलवे रीक्रूट्मेन्ट सेल से अधिसूचना भी जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 2 सितंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट www.rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर, ट्रेन मैनेजर, टेक्नीशियन और असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर चयनित कैंडीडेट्स की नियुक्ति होगी।

रिक्त पदों की संख्या

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के लिए 732, टेक्नीशियन के लिए 255, जूनियर इंजीनियर के लिए 234 और ट्रेन मैनेजर के लिए 82 पद रिक्त हैं। विभन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

पात्रता

एएलपी और टेक्नीशियन के लिए 10वीं पास/SSLC प्लस आईटीआई/इंजीनियरिंग में 3 वर्ष डिप्लोमा की योग्यता होना अनिवार्य होगा। वहीं JE के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र में 3 वर्ष डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के अधिकम आयु सीमा 42 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के कैंडीडेट्स को छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrccr.com पर जाएं।
  • अब “GDCE Notification No. RRC/CR/GDCE/01-2023” एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • “New Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें, जिसकी जानकारी ईमेल/एसएमएस पर प्रदान की जाएगी।
  • निर्देश का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरा करें।
  • सिग्नेचर और फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews