RPSC APO Vacancy 2026: 371 पदों पर निकली है भर्ती, सोमवार से शुरू होंगे आवेदन, आयु सीमा 40 वर्ष तक, जानें डिटेल्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 300 से ज्यादा सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदव सोमवार, 8 जून से शुरू होने जा रहे है। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 तक चलेगी।
jobs

​राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने गृह (अभियोजन) विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer – APO) के कुल 371 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 जून 2026, सोमवार से शुरू होने जा रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 07 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) या अपनी SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद आवेदन लिंक को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

RPSC APO Recruitment 2026

भर्ती संस्था: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

पद का नाम: सहायक अभियोजन अधिकारी (APO)

​कुल पद: 371

पदों का विवरण

  • ​गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area): 355 पद
  • ​अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area): 16 पद

​शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है। देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।

​आयु सीमा: 01 जनवरी 2027 के आधार पर गणना की जाएगी। ​न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। राजस्थान के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों तथा सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं, राजस्थान की आरक्षित वर्गों की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क: ​सामान्य (अनारक्षित) और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये निर्धारित किए गए हैं। ​नॉन-क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन के लिए 400 रुपये रखे गए हैं।

​चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न : चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा: यह एक वस्तुनिष्ठ स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जिसके अंक मुख्य परीक्षा की मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। यह प्रारंभिक परीक्षा 02 सितंबर 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाना प्रस्तावित है।
  • ​मुख्य परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, जिसमें कानून, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के अंकों और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

​वेतनमान : राज्य सरकार के नियमानुसार पे-मैट्रिक्स लेवल L-11 (ग्रेड पे 4200 रुपये) के तहत बेहतरीन वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। परिवीक्षा काल (Probation Period) के दौरान मासिक नियत पारिश्रमिक देय होगा।

RPSC APO 2026 Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews