UPSSSC Vacancy: ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 3 अगस्त है लास्ट डेट, जानें आयु-सीमा और पात्रता डिटेल्स

UPSSSC Vacancy: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती निकाली है। अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है। आइए जानते हैं योग्यता, आयु-सीमा और सैलरी से जुड़ी डिटेल्स...
sarkari naukari

यूपी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में लेखा परीक्षक (Auditor) और सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) के 1,829 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार के संशोधन या त्रुटि सुधार के लिए अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान आयोग द्वारा बाद में किया जाएगा।

UPSSSC Auditor/Assistant Auditor Recruitment 2026

संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

पद का नाम: लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार

कुल संख्या: 1,829 पद

पदों का विवरण

  • सहायक लेखाकार (आंतरिक लेखा एंव लेखा परीक्षा निदेशालय) 609
  • सहायक लेखाकार (नगर निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश) 600
  • सहायक लेखाकार (उत्तर प्रदेश आवास एंव विकास परिषद) 156
  • लेखा परीक्षक (निदेशक, स्थानीय निधि, लेखा परीक्षा निदेशालय) 148
  • लेखा परीक्षक ,विशेष चयन (निदेशक स्थानीय निधि, लेखा परीक्षा निदेशालय) 14
  • सहायक लेखाकार (उत्तर प्रदेश वन निगम) 67
  • लेखा परीक्षक (नगर निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश) 60
  • सहायक लेखाकार (उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड) 82
  • सहायक लेखाकार, विशेष चयन(उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड) 04
  • सहायक लेखाकार (गुरू जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद) 04
  • सहायक लेखाकार (मां विध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर) 04
  • सहायक लेखाकार (मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर) 04
  • सहायक लेखाकार (पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान, प्रिंट) 01
  • सहायक लेखाकार (जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया) 01
  • सहायक लेखाकार (उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर) 01
  • सहायक लेखाकार (राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज) 01
  • सहायक लेखाकार (डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि, लखनऊ) 01
  • सहायक लेखाकार (राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनपुरी) 01
  • लेखा परीक्षक (कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुल्तानपुर) 01
  • सहायक लेखाकार (राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र) 01
  • सहायक लेखाकार (औद्योगिक विकास विभाग) 68
  • सहायक लेखाकार,विशेष चयन (औद्योगिकी विकास विभाग) 01

​आयु सीमा: आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स/वाणिज्य में ग्रेजुएशन/बीकॉम की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया हो। कंप्यूटर संचालन में ओ लेवल डिप्लोमा होना चाहिए। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 दी हो और इसका वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी-2025 नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लेकिन अभ्यर्थी का स्कोर शून्य या इससे कम निगेटिव में नहीं होना चाहिए।

वेतनमान: 29,200 से 92,300 का पे-स्केल और 2,800 का ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके PET 2025 के अंकों के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी।

UPSSSC Auditor Assistant Auditor Bharti Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews