सरकारी नौकरी 2021: 10वीं-12वीं के लिए यहां 1388 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 60 हजार पार

Hindustan Shipyard Limited

करियर, डेस्क रिपोर्ट। 10वीं और 12वीं के पास के लिए सरकारी नौकरी 2021 (Government Jobs 2021) पाने का सुनहार मौका है।  माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर नॉन एग्जिकेटिव पदों के लिए 1388 पदों पर भर्ती निकाली है।  अनुबंध की अवधि तीन साल के लिए है, जिसे दो और वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। इन नॉन एग्जिकेटिव पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची 15 जुलाई को एमडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों में झमाझम के आसार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस सरकारी नौकरी MDL में कंप्रेसर अटेंडेंट, कम्पोजिट वेल्डर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, फिटर, स्टोर कीपर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1388 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 04 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. सियासी हलचल के बीच दिल्ली पहुंचे सीएम शिवराज सिंह, पीएम से इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इस सरकारी नौकरी MDL में उम्मीदवार जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनके पास संबंधित स्किल और ट्रेडों में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mazagondock.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

यहां पढ़े सरकारी नौकरी के बारे में पूरी डिटेल्स

कुल पद-1388
पदों के नाम–
रेफ्रीजरेटर मैकेनिक।
कंप्रेसर अटेंडेंट।
चिपर ग्राइंडर।
कम्पोजिट वेल्डर।
जूनियर ड्राफ्ट्समैन।
फिटर, स्टोर कीपर अन्य पदों की नौकरियां शामिल हैं।

योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं / 12वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा- आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 01 जून, 2021 तक अधिकतम 38 साल और न्यूनतम 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया- इन पदों के लिए वादेन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी-सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 13,200 रुपए से लेकर 64,360 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन- इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए तय तारीख तक ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews