Hindi News

Government Jobs 2021: बिजली विभाग में निकली है भर्ती, सैलरी 86000 तक, लास्ट डेट नजदीक

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Government Jobs 2021: बिजली विभाग में निकली है भर्ती, सैलरी 86000 तक, लास्ट डेट नजदीक

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। बिजली विभाग में सरकारी नौकरी (Government Jobs Alert 2021) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए  सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL Job Vacancy 2021) ने अधिसूचना जारी कर कैंप असिस्टेंट पदों पर भर्ती (UPPCL Recruitment 2021) निकाली है। पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2021 तक है।

यह भी पढ़े.. Job Alert 2021: मध्य प्रदेश में यहां निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

कुल पद– 49

पदों का विवरण

  • सामान्य वर्ग के लिए 27 पद।
  • EWS वर्ग के लिए 4 पद।
  • OBC वर्ग के लिए 16 पद।
  • SC वर्ग के लिए 2 पद।

योग्यता-उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होने चाहिए. इसके अलावा उन्हें हिंदी की टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। उनकी टाइपिंग स्पीड कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की हो।

आयु उम्र– न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसकी अधिसूचना चेक कर सकते हैं।

सैलरी-उपरोक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 27200 से ₹86100 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क- जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के आवेदकों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। SC/ST के लिए आवेदन शुल्क 826 रुपये है। आवेदन शुल्क Debit Card, Credit Card, Net Banking और ई-चालान के जरिए जमा किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तारीखें

  1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 18 अक्टूबर 2021
  2. आवेदन की अंतिम तारीख- 9 नवंबर 2021
  3. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 9 नवंबर 2021
  4. भर्ती परीक्षा की तारीख- दिसंबर 2021
  5. एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- फिलहाल तय नहीं

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट- uppcl.org पर जाएं और Recruitment पर क्लिक करें।
  • APPLY ONLINE FOR THE POST OF “CAMP ASSISTANT-GRADE-III” के लिंक पर जाएं और Apply Online पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें और रजिस्ट्रेशन के लिए Mobile Number और Email ID का इस्तेमाल करें।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म (Application Form) भरने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews