Government Jobs: 8वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, 50 हजार तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

Hssc recruitment 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 8वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Government Jobs 2021 पाने का सुनहरा मौका है। फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI Watchman Recruitment 2021) में 300 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (FCI Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे FCI की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (FCI Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर है।

यह भी पढ़े.. MP School: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, डीईओ ने जारी किए निर्देश

कुल पद– 380

पदों का विवरण-

जेनरल कैटेगरी में पदों की संख्या – 168
ओबीसी – 102
आर्थिक कमजोर वर्ग – 38
एससी – 72

योग्यता – वॉचमैन के पद के लिए अभ्यर्थी को 8वीं पास होना जरूरी है। वहीं इससे पहले सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी कर चुके अभ्यर्थियों को 5वीं पास होना जरूरी है।

आयु सीमा – उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सैलरी– पे-स्केल 23,300 रुपये से लेकर 64 हजार रुपये प्रति माह ।इसके साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिये जाएंगे। 23,300 रुपये के शुरुआती पे-स्केल के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को करीब 50 हजार रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। समय के साथ यह पे-स्केल बढ़ता जाएगा, जो 64 हजार रुपये प्रति माह तक हो जाएगा।अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

ऐसे करें आवेदन – आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट https://fciharyana-watch-ward.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews