सरकारी नौकरी 2021: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए यहां निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी

Indian Postal Department

करियर, डेस्क रिपोर्ट। अगर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है। 8वीं और 10वीं के पास के लिए सरकारी नौकरी 2021 (Government Jobs 2021) पाने का सुनहार मौका है। SECL ने डम्पर ऑपरेटर समेत विभिन्न 428 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 07 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली चमकने की भी संभावना

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (South Eastern Coalfields Limited ) ने डम्पर ऑपरेटर (टी) ग्रेड-डी, डोजर ऑपरेटर (टी) ग्रेड-डी, पे लोडर ऑपरेटर (टी) पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सरकारी नौकरी 2021 पाने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर 07 जुलाई 2021 तक या उससे पहले आवेदन तक आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी से जुड़ी यहां देखें पूरी डिटेल्स

कुल पद-428

  • डम्पर ऑपरेटर – 296
  • डोजर ऑपरेटर – 60
  • पे लोडर ऑपरेटर – 26
  • फावड़ा ऑपरेटर – 23
  • सरफेस माइनर/कंटीन्यूअस माइनर ऑपरेटर (टीआर) – 23

योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 8वीं/ 10वीं/ 12वीं पास होने चाहिए। पदानुसार एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा-विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। ऐसे में आयु सीमा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

वेतनमान- नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवार का सिलेक्शन एप्टीट्यूट टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

जरूरी तारीखें-

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 21 जून
  • आवेदन की आखिरी तारीख- 07 जुलाई

आवेदन शुल्क- कैंडिडेट्स को किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी।

ऐसे करें आवेदन- इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.secl-cil.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews