Government Jobs 2022 : 1136 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, जल्दी करें आवेदन

Government Jobs 2022 : 1136 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, जल्दी करें आवेदन

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Jobs 2022) करने के इच्छुक युवाओं को राजस्थान सरकार एक मौका दे रही है। राजस्थान सरकार ने  लाइव स्टॉक असिस्टेंट (पशुधन सहायक) के 1136 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के माध्यम से की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम रतीख 17 अप्रैल है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट किया है।

महत्वपूर्ण तारीखें 

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की तारीख – 19 मार्च 2022

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख – 17 अप्रैल 2022

फ़ीस जमा करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2022

RSMSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट लिखित परीक्षा तारीख  –  04 जून 2022

आवश्यक योग्यता 

RSMSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी विषय के 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण अथवा हॉर्टिकल्चर, एनिमल हसबेंडरी और बायोलॉजी विषय के 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट होना चाहिए।  इसके अलावा राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइव स्टॉक असिस्टेंट की एक से दो साल की ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आवेदन शुल्क 

सामान्य आवेदक के लिए 450 रुपयर आवेदन शुल्क लगेगा और OBC/EWS के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा वहीं SC/ST/PH के लिए 250 रुपयर आवेदन शुल्क लगेगा।

आयुसीमा 

RSMSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।  आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews