Government Jobs 2022 : 233 अलग अलग पदों पर निकली भर्ती, जानें सैलरी, आयु व योग्यता

Government Jobs 2022 : 233 अलग अलग पदों पर निकली भर्ती, जानें सैलरी, आयु व योग्यता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकरी नौकरी (Government Jobs 2022) करने वाले युवाओं को ओडिशा सरकार (Government of Odisha) एक अच्छा मौका दे रही है। ओडिशा सरकार ने 233 अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ओडिशा कर्मचारी चयन बोर्ड (OSSC) ने टेक्सटाइल इंस्पेक्टर, ऑडिटर सहित अन्य पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।

ओडिशा कर्मचारी चयन बोर्ड ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट 2022 (OSSC CGL Recruitment 2022) के माध्यम से  इन 233 पदों की भर्ती करेगी।  इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 11 अप्रैल है।  इच्छुक आवेदक ओडिशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं।

पदों का विवरण 

कुल पदों की संख्या –  233

सहकारी समितियों के इंस्पेक्टर – 127

सहकारी समितियों के ऑडिटर – 71

ऑडिटर – 07

टेक्सटाइल्स इंस्पेक्टर – 28

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक के पास किसी भी मानयत प्राप्त विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक के पास उड़िया भाषा के साथ एमई स्टैण्डर्ड / एचएससी परीक्षा उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र होना भी जरुरी है।

परीक्षा शुल्क और आयु 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 साल से 38 साल के बीच होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों  के लिए परीक्षा शुल्क 200 रुपये है जबकि आरक्षित वर्ग के आवेदक के लिए कोई शुल्क नहीं है।

वेतनमान, चयन का आधार 

इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी।  चयनित आवेदक को 25,300/- रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें 

आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख – 11 अप्रैल 2022

शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख – 11 अप्रैल 2022

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews