Government Jobs 2022 : आंगनबाड़ी में निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए अच्छा मौका

Government Jobs 2022 : आंगनबाड़ी में निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए अच्छा मौका

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप सरकारी नौकरी (Government Jobs 2022)  करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं। कर्नाटक सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्तियों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर उपलब्ध है।

कर्नाटक के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों  (Anganwadi Recruitment 2022) में कार्यकर्ता और सहायिका के 17 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हो चुकी हैं।  आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है।

ये भी पढ़ें – MPPSC : राज्य वन सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, इंटरव्यू की तारीख घोषित, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

इन पदों पर आवेदन करने के लिए किस मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्थान से 10वीं की परीक्षा पास होना जरुरी है।  आवेदक की उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदक का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

ये भी पढें – CBI Vacancy 2022 : सीबीआई में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews