Government Jobs 2022 : लैब असिस्टेंट के 1012 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

vyapam Recruitment 2022

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Jobs) करने के इच्छुक युवाओं के लिए राजस्थान सरकार ने 1012 पदों पर वैकेंसी निकाली है। राज्य सरकार माध्यमिक शिक्षा विभाग में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के माध्यम से लैब असिस्टेंट के 1012 पदों पर भर्ती करेगी। सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक साइंस, होम साइंस और जियोग्राफी विषय के पासआउट लोगों के लिए लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जियोग्राफी के लिए 128 पद और होम साइंस के लिए 37 पद और शेष पद साइंस के आवेदकों के लिए हैं।  भर्ती से सम्बंधित पूरी डिटेल आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें – एमपी कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व जिलाध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, ये है मामला

महत्वपूर्ण तारीखें 

आवेदन पत्र  करने की शुरूआती तारीख – 25 मार्च 2022

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख – 23 अप्रैल 2022

ये भी पढ़ें – Video : Holi पर ऊर्जा मंत्री का नया अंदाज, फाग गीतों पर समर्थकों के साथ झूमे

आयुसीमा 

लैब असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु 18 साल से कम और 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

निर्धारित योग्यता 

आवेदक के पास संबंधित विषय में हायर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना चाहिए।  साथ ही हिंदी में कार्य का अनुभव और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: इन जिलों में आज तीव्र लू चलने का अलर्ट, 19 के बाद बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews