Government Jobs: एएफएमएस में मेडिकल ऑफिसर के 450 पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

एएमएमएस ने 450 पदों पर भर्ती निकाली है। एमबीबीएस डिग्री होल्डर्स के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
government jobs

Government Jobs 2024: आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज़ ने मेडिकल ऑफिसर पद पर बंपर भर्ती (AFMS Recruitment 2024) निकली है। 450 पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जिसमें से पुरुषों के लिए 338 और महिलाओं के लिए 112 पद खाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट amcsscentary.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अगस्त या सितंबर में इंटरव्यू का आयोजन होगा।

योग्यता और आयु सीमा

जिन भी उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमबीबीएस डिग्री होल्डर्स की अधिकतम आयु सीमा 31 दिसंबर 2024 तक 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं जिन कैंडीडेट्स के पास एमबीबीएस के साथ-साथ पीजी डिग्री होगी उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। भर्ती के संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेजों सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट amcsscentary.gov.in पर जाएं।
  • “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरना शुरू करें। सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
  • गाइडलाइंस के अनुसार सही साइज़ और फॉर्मेट में दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से चेक करें और जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।

afms recruitment

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews