Government Jobs: डीवीसी ने निकाली 91 पदों पर भर्ती, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, सैलरी और नियम

job

Government Jobs: दामोदर वैली कॉरपोरेशन (Damodar Valley Corporation) ने 91 पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में ऑफिशल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन (DVC Recruitment 2023 Notification) भी जारी किया गया है। विभिन्न इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लिए एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता और सैलरी

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग के विषय स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य होगा। गेट 2023 वैलिड स्कोर होना भी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 29 साल है। नियुक्ति के बाद चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 (सीपीसी 7) के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,77, 500 रुपये तक की सैलरी दी पाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। (Notice for recruitment of Executive Trainee )

रिक्त पदों की संख्या

माइनिंग इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 10, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डिपार्टमेंट में 29, सिविल इंजीनियरिंग के डिपार्टमेंट में 11, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डिपार्टमेंट में 37, सी एंड आई इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में दो और आईटी डिपार्टमेंट में दो पद रिक्त हैं।

आवेदन प्रक्रिया

ओबीसी, जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विस मैन का एप्लीकेशन फीस माफ किया गया है। कैंडीडेट्स केवल एसबीआई कलेक्ट के जरिए फीस का भुगतान कर पाएंगे। अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dvc.gov.in पर जाएं। “Career” टैब में भर्ती नोटिफिकेशन के साथ दिए गए “Click to apply” पर क्लिक करें। एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से भरें। जरूरी दस्तावेजों को जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews