Government Jobs: एक्जिम बैंक में निकली MT पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर से आवेदन शुरू, जानें पात्रता और नियम

sarkari naukari

Government Jobs: एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM Bank Recruitment 2023) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर 10 नवंबर तक आवेदन कर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या

कुल रिक्त पदों की संख्या 45 है। मैनेजमेंट ट्रेनी (बैंकिंग कॉरपोरेशन) के पद पर 35, मैनेजमेंट ट्रेनिंग (डिजिटल टेक्नोलॉजी) के लिए 7, एमटी (राजभाषा) के लिए दो, एमटी (एडमिनिस्ट्रेशन) के लिए एक पद रिक्त है।

पात्रता और चयन प्रक्रिया 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन में दी गई है। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। एससी/एसटी के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष और ओबीसी के लिए 31 वर्ष है। उम्मीदवारों का ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। बिलासपुर, अहमदाबाद, बैंगलोर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, नागपूर, लखनऊ, दिल्ली/एनसीआर, पटना, कोलकाता, जोधपुर, मुंबई इत्यादि स्थानों पर परीक्षा आयोजित होगी। अतिरिक्त जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Official Notification Link) जरूर देखें।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अप्लाई करने के लिए eximbankindia.in पर जाएं। यहाँ “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें। दस्तावेजों को जमा करें। “Payment Tab” पर क्लिक करें और भुगतान करें। सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews