सरकारी नौकरी: 306 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 15 सितंबर से पहले करें एप्लाई

CGPSC Recruitment 2022

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Jobs 2021) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UKMSSB Recruitment  2021) ने 306 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज 16 अगस्त से शुरू हो गई है और 15 सितंबर तक चलने वाली है।इच्छुक उम्मीदवार UKMSSB की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन (Sarkari Naukari 2021) कर सकते है।

यहां देखें सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी

कुल पद-306

पदों का विवरण–

  • लैब टेक्नीशियन 104
  • OT टेक्नीशियन 62
  • CSSD टेक्नीशियन 63
  • रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन 05
  • ECG टेक्नीशियन 04
  • ऑडीओमेट्री टेक्नीशियन 02
  • चिकित्सकीय टेक्नीशियन 16
  • फिजियोथेरेपिस्ट 06
  • व्यावसायिक चिकित्सक 08
  • रिफ्रैक्शनिस्ट 02
  • रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन 34

योग्यता- 12वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा डिप्लोमा, ग्रेजुएशन डिग्री होल्डर भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पदानुसार आयु सीमा की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेश देख सकते हैं।

आयु सीमा- न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल । आयु सीमा में छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी– सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 29,200 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क-

  • आवेदन फीस-जनरल / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – 300
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी के लिए – 150

ऐसे करें आवेदन- इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए  आधिकारिक वेबसाइट पर 16.08.2021 से 15.09.2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में आवेदन करने के लिए उमेदवार दी गई जानकारी को अच्छी तरह पढ़ कर ही आवेदन करे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews