Government Jobs: यूपीएससी ने निकाली 261 पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन, यहाँ जानें डीटेल

upsc cse notification 2024

Government Jobs: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC Recruitment) ने हाल ही में कई पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 261 पद रिक्त हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता

वायु सुरक्षा अधिकारी, वायु योग्यता अधिकारी, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, पशुधन अधिकारी, लोक अभियोजक, असिस्टेंट इंजीनियरिंग ग्रेड 1, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए पात्रता भी अलग निर्धारित की गई है। वायु योग्यता अधिकारी, वायु सुरक्षा अधिकारी, पशुधन अधिकारी, लोक अभियोजक पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। वहीं  जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, असिस्टेंट सर्वे ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियरिंग grade-1 के लिए अधिकतम आयु सीमा  30 साल है। सीनियर लेक्चरर के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं, जो ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए एससी, एससी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। अन्य उम्मीदवारों को ₹25 एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • “Apply Online” के टैब पर क्लिक करें।
  • “ऑनलाइन रिक्वायरमेंट एप्लीकेशन फॉर वैरीयस रिक्योरमेंट पोस्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा यहां “Apply Now” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • सभी दिशानिर्देशों को एक बार अच्छे से पढ़ कर लॉगिन करें।
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र को अच्छे से भरें और जरूरी दस्तावेजों को जमा अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए जरूर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews