Civil Judge Recruitment 2023: सिविल जज बनने का मौका, 138 पदों पर निकली है भर्ती, 21 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें आयु-पात्रता

BEML recruitment

JPSC Recruitment/Civil Judge Recruitment 2023 :  झारखंड में सिविल जज बनने का सुनहरा मौका है। झारखंड लोक सेवा आयोग  ने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है,  इसके तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 138 खाली पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त से  शुरू होगी और अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 रहेगी। अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान 27 सितंबर तक कर सकेंगे।

JPSC Recruitment 2023

कुल पद-  138

आयु सीमा-अभ्यर्थी की आयु 31 जनवरी 2023 को 22 वर्ष से अधिक तथा 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट यानी एलएलबी किया होना चाहिए। साथ ही एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन भी होना जरूरी है। इसके लिए ऑल इंडिया बार एग्जाम पास करना होता है।

पदों का विवरण

  • सामान्य वर्ग-60 पद
  • अनुसूचित जनजाति-12 पद
  • अनुसूचित जाति-12 पद
  • पिछड़ा वर्ग-10 पद
  • अति पिछड़ा वर्ग-15 पद
  • ईडब्ल्यूएस-13 पद

चयन प्रक्रिया-

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन एग्जाम
  • इंटरव्यू

आवेदन शुल्क –भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस अभियान के लिए सामान्य वर्ग, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के लिए शुल्क 150 रुपये रखा गया है।

https://www.jpsc.gov.in/exam_files.php?id=13020

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews