Teacher Recruitment 2023 : यहां 293 शिक्षकों के पदों पर निकली है भर्ती, 31 अगस्त से पहले करें Apply, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

Teacher Recruitment 2023 : युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से जूनियर बेसिक टीचर्स (JBT) के पदों पर भर्ती निकाली गई है।  आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे 31 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट chdeducation.gov.in पर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं।

Teacher Recruitment 2023 

कुल पद – 293

पदों का विवरण –

  • 149 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 56 पद।
  • एससी वर्ग के लिए 59 पद।
  • ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 29 पद आरक्षित हैं।

आयु सीमा –अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गयी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी।

योग्यता – उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने डीएलएड या बीएड भी उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी एवं कोर्ट द्वारा दिए गए नए नियमों के आदेश के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। इन सबके साथ ही अभ्यर्थी ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट भी पास किया हो।

चयन प्रक्रिया – इस भर्ती में चयन के लिए रिटेन टेस्ट से होकर गुजरना होगा। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्नों की कुल संख्या 150 होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2:30 घंटे का समय प्रदान। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews