Sarkari Naukari: यहाँ शिक्षकों के लिए निकली 500 पदों पर भर्ती, जानें आयु और पात्रता

ICMR Recruitment 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आंध्रप्रदेश सरकार के स्कूल एजुकेशन डिपार्ट्मन्ट (Government Teacher Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक शिक्षक पदों पर भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 500 हैं। जिन भी उम्मीदवारों को सरकारी शिक्षक बनने की चाह है वो आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, स्कूल असिस्टेंट, आर्ट्स टीचर, सेकन्डेरी ग्रेड टीचर और म्यूजिक टीचर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

यह भी पढ़े… DSSSB Result 2022 : जारी किया डीएसएसएसबी बोर्ड ने फार्मासिस्ट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

शिक्षकों की नियुक्ति एपी मॉडल स्कूलस् और Mjpapbcwrei सोसाइटी, डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन कमीशन में होगी। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार 18 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों को चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर 2022 को होगा।

वैकेंसी की संख्या
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर- 31
  • स्कूल असिस्टेंट- 81
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर- 176
  • अन्य पद – 214
पात्रता और आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.Ed की डिग्री होना अनिवार्य होगा। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 44 साल है। बता दें की आवेदन करने लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews