Teacher Recruitment 2025 : यहां निकली है 35,726 पदों पर भर्ती, 16 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें आयु पात्रता और डिटेल्स

पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग ने राज्य के सहायता प्राप्त माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 35,726 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
Teacher recruitment 2025

West Bengal Teacher Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) ने सरकारी सहायता प्राप्त/प्रायोजित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में सहायक शिक्षकों (कक्षा 9-10/माध्यमिक और कक्षा 11-12/उच्च माध्यमिक) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 14 जुलाई (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

WB Teacher Recruitment

कुल पद: 35726

पदों का विवरण

  • माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9-10 के लिए : 23,312 पद
  • कक्षा 11-12 के लिए 12,514 पद

आयु सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी गई है। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और विकलांग (PH) उम्मीदवारों को 8 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता :कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। उम्मीदवारों के पास एनसीटीई (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. (B.Ed.) या चार वर्षीय B.A.Ed/B.Sc.Ed डिग्री होनी चाहिए।कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उनके पास बी.एड. या B.A.Ed/B.Sc.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है, जो NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया :लिखित परीक्षा, शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन, मौखिक साक्षात्कार (इंटरव्यू)। परीक्षा अंग्रेजी और बंगाली दोनों भाषाओं में होगी। भाषा विषयों के लिए पेपर संबंधित भाषा में होगा; संस्कृत के लिए पेपर बंगाली में।

सैलरी: 65 हजार तक

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी और एसटी और PH वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 16 जून 2025 (शाम 5 बजे से)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे तक)
  • लिखित परीक्षा: सितंबर के पहले सप्ताह

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाएं।
  • अब WBSSC Teachers Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म का पीडीएफ सेव करें और उसका प्रिंट निकालें।

officer Notice

http://www.westbengalssc.com/sscorg/wbssc/download/notice/Advertisement_2nd_SLST_AT_2025_30_MAY25.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews