GPSSB ने निकाली 200 पदों पर भर्ती, 100 रुपये फीस, 2 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन 

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ने एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियरिंग पदों के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। डिप्लोमा होल्डर्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
GPSSB Recruitment 2026

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ने एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती (GPSSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://ojas.gujarat.gov.in पर जाकर 2 मई 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

वैकेंसी की संख्या कुल 200 है। जिसे अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 141, एसईबीसी के लिए 39, एसटी के लिए 20 पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 28 पद रिजर्व किए गए हैं। फॉर्म भरने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये+सर्विस चार्ज का भुगतान फीस के तौर पर करना होगा। महिला/एससी/एसटी/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस/PwBD को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास टेक्निकल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा प्रदान इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। बीटेक/बीई उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन का बेसिक नॉलेज भी होना चाहिए। गुजराती या हिंदी या दोनों ही भाषाओं का ज्ञान भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 33 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।  एग्जाम कंप्यूटर बेस्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट या OMR मेथड में आयोजित हो सकता है। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। कुल 5 सेक्शन शामिल होंगे- जनरल अवेयरनेस एंड जनरल नॉलेज, गुजराती व्याकरण, इंग्लिश लैंग्वेज एंड ग्रैमर, जनरल मैथमेटिक्स, रीजनिंग एंड डाटा इंटरप्रिटेशन और टेक्निकल नॉलेज।

इतना होगा वेतन 

नियुक्ति के बाद पहले 5 साल तक 40,800 रुपये फिक्स्ड वेतन हर महीने मिलेगा। 5 साल सेवा पूरी करने पर पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Online Application” के सेक्शन में “Apply” लिंक पर क्लिक करें। फिर जीपीएसएसबी के ऑप्शन को चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। फिर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र को भरें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews