सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, करेंसी नोट प्रेस में निकली भर्ती, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

DSSSB

Currency Note Press Recruitment: सरकारी नौकरी करने का सपना लगभग हर युवा का होता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं जो सरकारी कर्मचारी बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। करेंसी नोट प्रेस नासिक में पिछले कुछ समय से भर्ती चल रही है। आवेदन की प्रक्रिया लगातार जारी है और जल्द ही अंतिम तिथि नजदीक आने वाली है। जो उम्मीदवार इस जॉब के लिए इच्छुक हैं और अब तक फॉर्म जमा नहीं कर पाएं हैं वो जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें क्योंकि अंतिम तिथि आज यानी 18 नवंबर है।

कितने पदों पर भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 117 पदों को भरा जाने वाला है। इस रिक्रूटमेंट में सुपरवाइजर, असिस्टेंट और जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की जाने वाली है।

आवेदन प्रक्रिया

इन सभी पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मंगाए गए हैं। इसके लिए आपको करेंसी नोट प्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। Cnpnashik.spmcil.com पर जाकर इच्छुक उम्मीदवारों को अपना फॉर्म जमा करना होगा। इस फॉर्म में जितनी भी जानकारी मांगी जाती है वो सभी यहां अच्छी तरह भर दें और मांगे गए डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर दें।

आयु सीमा

योग्यता और आयु सीमा दोनों पदों के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। ऑफिशियल वेबसाइट पर अच्छी तरह से पद और उसकी योग्यता के बारे में जानकारी दी गई है। इसे देखने के बाद अच्छी तरह से अप्लाई कर दें।

आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए इच्छुक जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 600 रुपए फीस देनी होगी। वहीं जो उम्मीदवार रिजर्व कैटेगरी में आते हैं उन्हें 200 रुपए देने होंगे। इस पद पर भर्ती के बाद मिलने वाली सैलरी की बात करें तो ये पद के हिसाब से अलग-अलग होने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews