GRSE दे रहा है नौकरी का ऑफर , 1 लाख से अधिक होगा वेतन

IIT Kanpur

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने सहायक प्रबंधक (एएम) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है । नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 08 फरवरी से 23 फरवरी 2022 तक http://grse.in पर आवेदन कर सकते हैं । शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक लिखित ( written ) परीक्षा से गुजरना होगा ,  जो 06 मार्च 2022 को 04 शहरों (कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और चेनल) में आयोजित होगा ।

यह भी पढ़े … MP School: स्कूली बच्चों के लिए मंत्री की बड़ी घोषणा, प्राचार्य-अधिकारी को मिले निर्देश, इन छात्रों को मिलेगा लाभ

ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी से शुरू हो रहे हैं , जो 23 फरवरी को समाप्त कर दिए जाएंगे,  तथा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जमा करने का समय 4 मार्च तक निर्धारित किया गया है।  परीक्षा 6 मार्च 2022 को होगी। कुल पदों की संख्या 11 है। जिसमें से सहायक प्रबंधक (कंपनी सचिव) – 01 (0BC) , सहायक प्रबंधक (वित्त) -02 (OBC) , सहायक प्रबंधक (यांत्रिक) – 3 (UR-1, ST-1, EWS-1) , सहायक प्रबंधक (विद्युत) – 2 (यूआर -1, एसटी -1) , सहायक प्रबंधक इलेक्ट्रॉनिक्स – 02 (यूआर -1, ओबीसी -1) , सहायक प्रबंधक नौसेना वास्तुकला – 01 (ओबीसी) पद उपल्ब्ध हैं । परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष तक निर्धारित की गई है । पदों पर नियुक्ति लिखित परीक्षा और एक इंटरव्यू के बाद की जाएगी। नियुक्ति के बाद रुपये 40000 से लेकर रुपये  140000  तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। बता दें कि आवेदन करने के लिए अनुसूचित जातियों,   और आरक्षित उम्मीदवारों को कोई शुल्क भुगतान नहीं करना पड़ेगा । तो वहीं अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹571 आवेदन शुल्क भरना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जी आर एस सी के ऑफिशियल वेबसाइट www.grse.in विजिट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews