सरकारी नौकरी: GSSSB ने निकाली 209 पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर तक करें आवेदन 

 जीएसएसएसबी ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा। पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
GSSSB Recruitment 2025

गुजरात सब-ओर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने जूनियर फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती (GSSSB Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक जीएसएसएसबी पोर्टल http://gsssb.gujarat.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जिसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन प्रोसेस और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 209 है। वैकेंसी को कैटेगरी वाइज विभाजित भी किया गया है। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2026 है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। आरक्षित कैटेगरी (जैसे की महिला, एसईबीसी, एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और एक्स सर्विसमैन) के लिए फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।

सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन

चयन प्रक्रिया:– जूनियर फार्मासिस्ट सेलेक्शन प्रोसेस में दो चरण शामिल होंगे। पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा। इसमें शॉर्ट लिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ उपस्थित होना होगा।

वेतन:– नियुक्ति के बाद सर्विस के 5 सालों तक 40,800 रुपये फिक्स्ड मंथली सैलरी मिलेगी। इसके बाद 7वें पे कमीशन के लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा ओएमआर बेस्ड फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी। इसमें 210 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या भी 210 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा।  गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी। मेंटल एबिलिटी टेस्ट एंड डेटा इंटरप्रिटेशन से संबंधित 30, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित 30, संविधान, करंट अफेयर्स और गुजराती एंड इंग्लिश कंप्रीहेंशन से संबंधित 30 प्रश्न और विषय से संबंधित 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कौन भर सकता है फॉर्म?

जूनियर फार्मासिस्ट का आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास फार्मेसी में बैचलर्स डिग्री या डॉक्टरेट ऑफ़ फार्मेसी की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से डी.फार्मा होल्डर भी फार्म भर सकते हैं। उनके पास जूनियर फार्मासिस्ट, डिस्पेंसर फार्मासिस्ट या मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का 2 वर्षीय अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा गुजरात सिविल सर्विसेज रूल के तहत कंप्यूटर एप्लीकेशन में बेसिक नॉलेज होना भी जरूरी है। गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का ज्ञान भी होना चाहिए। गुजरात स्टेट फार्मेसी काउंसिल से रजिस्टर्ड होना भी अनिवार्य है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews