सरकारी नौकरी: GSSSB ने निकाली 254 पदों पर भर्ती, 21 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

जीएसएसएसबी ने 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन पोर्टल खोल दिया है। डिप्लोमा होल्डर्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
GSSSB recruitment 2026

गुजरात सेकेंडरी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (पुरुष) पदों पर भर्ती (GSSSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले योग्यता, आयु सीमा, सैलेरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या को 254 है। जिसमें से वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपये शुल्क का भुगतान भुगतान करना होगा। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर/सैनीटरी इंस्पेक्टर/हेल्थ सैनीटरी इंस्पेक्टर में एक वर्षीय बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा होना चाहिए। कंप्यूटर नॉलेज भी होना चाहिए। गुजराती या हिन्दी या दोनों भाषाओं का ज्ञान भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है।ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन OMR बेस्ड या कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा दो भागों में बंटा होगा- पार्ट ए और पार्ट बी। पार्ट-ए 90 अंकों का होगा। वहीं पार्ट-बी 120 अंकों का होगा। दोनों को मिलाकर 3 घंटे का समय दिया जाएगा। नियुक्ति के बाद पहले 5 सालों तक 26,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसके बाद 7वें वेतन आयोग के बाद पे स्केल 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Apply” के ऑप्शन को चुनें।
  3. फिर GSSSB के ऑप्शन को चुनें। लास्ट में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  4. जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। फिर लॉग इन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  5. शुल्क भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews