सरकारी नौकरी: GSSSB ने निकाली 974 पदों पर भर्ती, 12 मार्च तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल

जीएसएसएसबी ने एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर पदों पे भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
GMRCL Recruitment 2026

गुजरात सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने नर्मदा, जल संसाधन, जल आपूर्ति और कल्पसार डिपार्टमेंट और गुजरात जलापूर्ति और सीवरेज बोर्ड के तहत  एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) पदों पर भर्ती (GSSSB Recruitment 2026) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या 974 है। नर्मदा, जल आपूर्ति और कल्पसार डिपार्टमेंट में कुल 824 और गुजरात वाटर सप्लाई और सिवरेज बोर्ड में 150 पद खाली हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी उपलब्ध है। प्रोबेशन का समय 5 साल होगा। आवेदन शुल्क 500 रूपये है। एससी/एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस का भुगतान करना

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। सभी कैटेगरी को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। इसमें सरकारी  आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी शामिल है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवार ही इंटरव्यू में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा दो भागों में बंटा होगा- पार्ट ए और पार्ट बी। पार्ट-ए में कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पार्ट-बी में प्रश्नों की संख्या 150 होगी। कुल 210 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। दोनों भागों को मिलाकर उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। नियुक्ति के बाद 49,600 रुपये  मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता, HRA और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “करंट एडवर्टाइजमेंट” के सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद जीएसएसएसबी के ऑप्शन को चुनें।
  4. एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  5. सारी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  6. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  7. आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  8. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews