सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली 85 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक करें आवेदन

bank jobs 2024

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) एक भारतीय पब्लिक सेक्टर एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी है। एचएएल ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया है। रिक्त पदों की कुल संख्या 85 है। सीनियर टेस्ट पायलट, डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर, इंजीनियर, फाइनेंस ऑफिसर , फायर ऑफिसर इत्यादि पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

पात्रता और वेतन

विभिन्न पदों के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।  नियुक्ति के बाद पे स्केल 2017 के अनुसार वेतन  मिलेगा। (Official Notification Link)

  • ग्रेट II- 40,000 रुपये से लेकर 1, 40, 000 रुपये
  • ग्रेड III- 50, 000 रुपये से 1, 60, 000 रुपये
  • ग्रेड IV- 60,000 रुपये  से 1,80, 000 रुपये
  • ग्रेड  V- 70, 000 से 2 लाख रुपये
  • ग्रेड VI- 80, 000 से 2,20,000 रुपये
  • ग्रेड VII-90,000 से 2, 40, 000 रुपये

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र A4 शेप के कागज में नोटिफिकेशन में दिए गए प्रारूप के हिसाब से सेल्फ एसिस्टेड पासपोर्ट साइज फोटो के साथ बताए गए पते पर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र को पंजीकृत पोस्ट/ साधारण पोस्ट/ स्पीड पोस्ट/ कूरियर के माध्यम से भेजने की अनुमति है। 30 नवंबर के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews