HAL Recruitment 2024: यहाँ निकली 124 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, जानें पात्रता और नियम

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट, जनरल और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए भर्ती निकली है। 23 और 24 को वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन होगा।
government jobs

HAL Recruitment: हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड, हैदराबाद ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस से लिए भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 124 है। जिसमें से 64 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस और 35 पद डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए रिक्त हैं। बाकी 25 पद जनरल अप्रेंटिस के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों अपने दस्तावेज के लिए 23 और 24 मई को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

योग्यत-पात्रता 

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग क्षेत्र में की ग्रेजुएट होनी चाहिए। निर्धारित विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार जनरल अप्रेंटिस के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए कैंडीडेट्स का इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों के ज्वाइनिंग और डिग्री समाप्त होने की तारीख के बीच 5 वर्ष से अधिक का समय नहीं होना चाहिए।

इंटरव्यू की तारीख

23 मई को इंजीनियरिंग और जनरल स्ट्रीम अप्रेंटिस के लिए इंटरव्यू का आयोजन होगा। 24 मई डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए वॉक इन इंटरव्यू होगा।

ऐसे करें आवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर वॉक इन इंटरव्यू के लिए पहुंच सकते हैं। रिपोर्टिंग टाइमिंग सुबह 9:00 बजे है। इंटरव्यू का आयोजन ऑडिटोरियम, डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट के पीछे, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, ऐवीऑनिक्स डिविजन, बालानगर, हैदराबाद, 500042 होगा। इंटरव्यू के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेजों को वेरिफिकेशन के लिए लाना जरूरी है। उम्मीदवार अपने सात आधार कार्ड, दसवीं का सर्टिफिकेट, डिप्लोमा सर्टिफिकेट मार्कशीट, ओरिजिनल/ प्रोविजनल सर्टिफिकेट डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट, कास्ट/रिजर्वेशन/कम्युनिटी सर्टिफिकेट सभी सर्टिफिकेट का एक सेट फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लाएं। 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews