HAL ने निकाली 120 पदों पर भर्ती, 29 जुलाई से आवेदन शुरू, यहाँ जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

एचएएल ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन, कब और कैसे फॉर्म भर सकते हैं। 
HAL Recruitment 2026

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने डिजाइन ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती (HAL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://hal-india.co.in/ पर जाकर 14 अगस्त दोपहर 2:00 बजे तक फॉर्म भर पाएंगे। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए डिटेल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो जल्द ही उपलब्ध होगा।

रिक्त पदों की संख्या कुल 120 है। डिजाइन ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 60-60 पद खाली हैं। फीस और पात्रता को शॉर्ट नोटिस में हाल ने स्पष्ट नहीं किया है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर करियर सेक्शन में जाकर HAL रिक्रूटमेंट 2026 डिजाइन ट्रेंनिंग और मैनेजमेंट ट्रेनिंग लिंक पर क्लिक करें।
  3. ईमेल आईडी मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।
  4. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
  5. सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करें।
  6. जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  7. भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव करके रख सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

डिजाइन ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी दोनों पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग के डिग्री होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया जानें 

एचएएल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू , दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित हो सकती है। सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी।  अंतिम चरण मेडिकल एग्जामिनेशन का होगा। हालांकि अब तक तारीख घोषित नहीं की गई। फॉर्म भरते समय उम्मीदवार फोटोग्राफ और दस्तावेजों के साइज और फॉर्मेट का खास ख्याल रखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews