High Court Recruitment: हाई कोर्ट में निकली 222 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, 1 लाख से अधिक वेतन, जानें डिटेल

high court recruitment

High Court Recruitment 2024: राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल जज के 222 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 मई 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट https://hcraj.nic.in/. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार न्यायतंत्र सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

योग्य और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उनकी उनकी उम्र 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के तक होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में प्रदान की जाएफी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 16 जून 2024 प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन हो सकता है। नियुक्ति के बाद 77,840 रुपए से 1,36,520 रुपए वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों को 1000 रुपए, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपए और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://hcraj.nic.in/. पर जाएं।
  • अब “Rajasthan High Court Recruiment 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  • सारी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्पलीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews