सरकारी नौकरी 2025: हाई कोर्ट में निकली 1673 पदों पर भर्ती, 31 जनवरी तक करें आवेदन, यहाँ जानें डिटेल 

तेलंगाना ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। एप्लीकेशन फीस 600 रुपये है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
High Court Recruitment

High Court Recruitment 2025: तेलंगाना हाई कोर्ट ने टेक्निकल और नॉन टेक्निकल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।

अधिसूचना के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या कुल कल 1273 है। जिसमें से टेक्निकल पदों के लिए 1273 टेक्निकल और नॉन टेक्निकल के लिए 184 पद खाली हैं। 212 पद  तेलंगाना न्यायिक मंत्रीस्तरीय और अधीनस्थ सेवा में खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, जूनियर अस्सिटेंट, टाइपिस्ट, एग्जामिनर, रिकॉर्ड असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर, ऑफिस सबोर्डिनेट, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोर्ट मास्टर और पर्सनल सेक्रेटरी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। फॉर्म भरने से पहले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन भरने की सलाह दी जाती है।  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

क्या है पात्रता? (Telangana High Court Vacancy)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 34 वर्ष है। कोर्ट मास्टर एवं पर्सनल सेक्रेटरी, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, जूनियर अस्सिटेंट, और फील्ड अस्सिटेंट पदों पर ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। ऑफिस सबोर्डिनेट और प्रोसेस सर्वर के के लिए दसवीं पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।  रिकॉर्ड असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है।  सिस्टम एनालिस्ट के पद पर बीटेक होल्डर/इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा/ इलेक्ट्रॉनिक या कंप्यूटर में बीएससी की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं । अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क (Sarkari Naukari)

जनरल, ओसी और बीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। ऑफिशियल वेबसाइट https://tshc.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन की लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews